रुद्रपुर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 16 नवंबर को स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम होगा। इसके लेकर मेयर ने बैठक की। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, स्वाभिमान और स्वदेशी चेतना का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने पूरे प्रदेश में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में स्वदेशी संकल्प को मजबूत करना है। ब्यूरो