फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ढाबे में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का संदेह

Mon, 07 Oct 2024 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। किच्छा हाईवे के पास ढाबे में खाना खाने के बाद संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है। उन्होंने ढाबे में जहरीला पदार्थ खिलाने का संदेह जताया है।
विज्ञापन

रविवार को थाने पहुंचे प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि ग्राम पहसैनी निवासी उसके बहनोई सोनू सिंह (40) की तीन अक्तूबर को मृत्यु हो गई थी। हाईवे पर स्थित एक ढाबे में खाना खाने के बाद सोनू बेहोश होकर गिर गया था। इसके बाद तीन अज्ञात लोगों ने उसे घर पहुंचाया था। उसने बताया कि सोनू के मुंह से झाग निकल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे उप जिला सितारगंज में भर्ती कराया था जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसने आशंका जताई कि उसके बहनोई को कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया। जिस वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी।

बता दें कि तीन अक्तूबर को किच्छा हाईवे पर स्थित ढाबे में खाना खाने के बाद संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत हो गई थी।

लोगों की शिकायत पर रात को ही ढाबे की तलाशी ली गई थी वहां से नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।- बीएस चौहान, सीओ सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें