पंंतनगर। चंपावत में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में पंंतनगर निवासी सुरेश नौटियाल (32) पुत्र स्व. प्रयाग दत्त नौटियाल की भी मौत हो गई। सुरेश नौटियाल रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर क्षेत्र का मूल निवासी था। प्रयाग दत्त नौटियाल पंंतनगर विवि के विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में कुक के पद पर कार्यरत थे। चार महीने पूर्व उनका बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके स्थान पर सुरेश ने विवि में मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी के लिए आवेदन किया था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार सुबह चंपावत में कार के खाईं में गिरने से सुरेश सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।