फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शव को आंगन के गटर में डाला और नमक के कट्टों से ढक दिया

Fri, 06 Oct 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिराज रुमाल
विज्ञापन


रुद्रपुर। जुलाई 2016 में खटीमा के प्रॉपर्टी डीलर सूरज चंद का अपहरण कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बचने के लिए आरोपियों ने उसका शव चकरपुर के पास खेतलखंडा मुस्ताजर गांव में एक आरोपी के आंगन में बने गटर में छिपा दिया गया था। शव को गलाने के ऊपर नमक के कट्टे डाले गए। पहली बार हुए इस तरह के निर्मम हत्याकांड से पूरा खटीमा हिल गया था।

प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा लोगों को ब्याज पर पैसा देने वाला 45 वर्षीय सूरज चंद का घर बनबसा (चंपावत) में था लेकिन वह कुछ सालों से खटीमा में मकान बनवाकर रह रहा था। बताया जाता है कि ब्याज का पैसा देने के कारण ही उसका पहचान प्रॉपर्टी डीलर ललित ज्याला से हुई थी। वह ज्याला को भी ब्याज पर पैसे देता था जिससे दोनों में दोस्ती हो गई, लेकिन जब लेनदेन बढ़ने लगा तो दोस्ती दुश्मनी में बदलने लगी। ज्याला ने जमीन के धंधे में खटीमा के सैकड़ों फौजी परिवारों और आम जनता को खूब ठगा था। बाद में ज्याला में इसी दुश्मनी के चलते सूरज चंद को अपनी जान गंवानी पड़ी। शातिर अपराधियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सूरज की स्कूटी को इस्लाम नगर में रखवा दी लेकिन पुलिस की सतर्कता में शातिर अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब न हो सके। आखिर करीब एक सप्ताह की मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन





खुलासे में रुद्रपुर कोतवाल पाठक ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

रुद्रपुर। मुख्य आरोपी ललित ज्याला की पुलिस विभाग में गहरी पकड़ थी। इस मामले में खटीमा कोतवाली की पुलिस को संदेह की दृष्टि से देखते हुए खुलासे के लिए रुद्रपुर कोतवाली से पुलिस भेजी गई थी। इस खुलासे में तत्कालीन रुद्रपुर कोतवाल जेसी पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई दी। कहते हैं कि इस खुलासे के लिए जेसी पाठक को विशेष रूप से भेजा गया था।




क्राइम पेट्रोल में होना था प्रसारण

रुद्रपुर। सूरज चंद के भाई चंद्रप्रकाश ठाकुर फिल्म अभिनेता है। सोनी चैनल के मशहूर क्राइम पेट्रोल धारावाहिक में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाकर वह काफी प्रसिद्ध हुए हैं। अपने की मौत के खुलासे की मांग को लेकर कई महीने तक खटीमा में रहे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठाए। उन्होंने कहा था कि अपने भाई की हत्याकांड का सच सामने लाने के लिए इस घटना का धारावाहिक के रूप में क्राइम पेट्रोल में प्रसारण करेंगे। हालांकि बाद में इसका प्रसारण हुआ या नहीं इसकी सटीक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन





मुख्य आरोपी ललित के गुजरात में फांसी लगाने की खबर आई थी

रुद्रपुर। बहुचर्चित सूरज हत्याकांड के मुख्य आरोपी ललित ज्याला की दो वर्ष पहले गुजरात में आत्महत्या करने की खबर आई थी। वह किसी होटल में नाम बदलकर रहा था। इसकी आईडी की फोटो से उसकी शिनाख्त हो सकी थी लेकिन ललित ज्याला के पूर्व के कारनामों को देखते हुए पुलिस को पहले उसकी आत्महत्या पर विश्वास नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल हुई थी। वह जमानत में आकर पिछले छह महीनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें