मझोला। जादोपुर गांव की मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज होने से पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जिससे गांव के करीब 80 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जादोपुर की ग्राम प्रधान जेमवती ने बताया कि गांव को आने वाली पानी की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज होने से गांव में सरकारी पानी नहीं मिल पा रहा है जिस कारण गांव के 80 परिवार प्रभावत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के पंप चालक को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। संवाद