फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास की भेंट चढ़ा युवक

Sat, 26 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अंधविश्वास की एक युवक भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बुधवार की सुबह देवी स्थान पर आकर युवक को दौरा पड़ा था। उसने पानी मांगा तो कुछ समय बाद ग्रामीण गांव से पानी लेकर आए। लेकिन देवी स्थान पर बैठी महिलाओं और ग्रामीणों ने यह कहकर पानी देने से मना कर दिया कि वह बिना नहाए पानी लेकर आए हैं। देवी मां को अशुद्ध होकर पानी पिलाना गलत है। तब ग्रामीण पानी लेकर लौट गए। नहा कर और पानी लेकर जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक बेहोश हो गया था। एसडीएम एचएस मर्तोलिया ने बताया कि अनुमान है कि युवक की मौत बुधवार की सुबह ही हो चुकी थी। उन्होंने हल्का लेखपाल व कानूनगो को जांच कर युवक डाक्टरी मुआयना कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन युवक के परिजनों के विरोध के चलते उसका डाक्टरी परीक्षण नहीं हो सका। उधर, परिजन उसे उठाकर घर ले गए और शुक्रवार को उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें