रुद्रपुर। जी 20 सम्मेलन को लेकर पंतनगर से बाजपुर के बरहैनी के बीच छह जोन और दो सुपर जोन बनाए गये हैं। इसमें काशीपुर और रुद्रपुर को सुपरजोन में रखा गया है। इसके अलावा पंतनगर से बरहैनी के बीच छह बिंदुओं को जोन बनाया गया है। सम्मेलन में शामिल 1500 पुलिस कर्मियों में जिले के अलावा हरिद्वार, चंपावत आदि जगह के सीओ शामिल है। इसके अलावा करीब 60 इंस्पेक्टर, 150 एसआई, 150 एएसआई, 500 हेड कांस्टेबल और 700 कांस्टेबल शामिल हैं। संवाद