दिनेशपुर। दिनेशपुर सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को खुदीराम बोस स्टेडियम में प्रस्तावित फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश और मैदान में जलभराव को देखते हुए आयोजकों ने दोनों टीमों से बात कर मैच को स्थगित करने का निर्णय लिया। फाइनल मुकाबले की नई तिथि मौसम की स्थिति को देखते हुए तय की जाएगी। संवाद