खटीमा। पशु पालन विभाग की ओर से मंगलवार को बरी अंजनिया में पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। सुनपहर के अमरीक सिंह की गाय को चैंपियन घोषित किया गया।
पशु प्रदर्शनी में मझोला, नौसर, टेड़ाघाट, बरी अंजनिया, कंचनपुरी, हल्दीघेरा, नौसर, सुनपहर, पचपेड़ा, गुज्जरबस्ती के 150 पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे। क्रास बीड दुधारू पशु गाय में अमरीक सिंह की गाय प्रथम, क्रास बीड सूखी पशु गाय में रोहित शर्मा की गाय प्रथम, देशी दुधारू गाय में लवप्रीत सिंह की गाय प्रथम, देसी सूखी गाय में सुलेमान की गाय प्रथम, दुधारू भैंस में लवप्रीत सिंह की भैंस प्रथम और सूखी भैंस में रामलाल मौर्या की भैंस प्रथम स्थान पर रही। सभी विजेता पशुपालकों को विभाग की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए। वहां निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरआर चंतोला, कौशल कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, डॉ. हरजीत सिंह, डॉ. मृगेश चौधरी, डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. आलोक जोशी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. शाहरोज मलिक, चंद्रपाल वर्मा, रमेश खर्कवाल, प्रदीप कुमार जोशी, फैय्याज अली अंसारी आदि थे।