फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर की गई थी सुनयना की हत्या, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, पति समेत दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आखिरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साबित हो ही गया कि सुनयना की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी बड़ी बहन और पति से पूछताछ शुरू कर दी है। संभवतः बृहस्पतिवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा। फिरोजपुर से सटे हेमपुर डिपो के जंगल में 24 मई की शाम एक 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त कुसुम वाटिका निवासी सुनयना पत्नी बंटी के रूप में हुई। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर बुधवार को डॉ कैमाश राणा ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें सुनयना की मौत गला घोंटने के कारण होना बताई गई। उसकी श्वांस नली दबी हुई थी। चेहरे पर नाखूनों के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति व बड़ी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में मृतका सुनयना की बहन विजयनगर निवासी बबिता ने बताया कि वह और बंटी का पिता एक भाजपा नेता के रामनगर रोड स्थित आवास पर नौकरी करते है। बंटी अक्सर अपने पिता को खाना देने वहाँ आता रहता था। वही बंटी से उसकी पहचान हुई, जो धीरे धीरे दोस्ती में बदल गयी। मेलजोल बढ़ने पर 7 माह पूर्व उसने अपनी बहन सुनयना की शादी बंटी से करा दी। सुनयना मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर घर छोड़कर किसी के साथ भी चली जाती थी। इस बात से बंटी परेशान रहता था और खुद की बदनामी महसूस करता था। 23 मई को ही बबिता उसे टांडा उज्जैन चौकी से अपने घर लायी थी। 24 मई की सुबह सुनयना का पति गड्ढा कालोनी में कमरा देखने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। शाम को उसका शव जंगल में मिला। एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि सुनयना की हत्या का मुकदमा दर्ज कर संदिग्धो से पूछताछ की जा रही है। उसकी हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें