फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटे की जिद पर नैनीताल घूमने गया था सुखवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्कूल की छुट्टी के चलते सुखवंत का बेटा नैनीताल घूमने की जिद कर रहा था। तब सुखवंत और उनकी पत्नी और बेटा गुरसेज घूमने गए थे। मृतक सुखवंत सिंह के पिता तेजा सिंह ने बताया उनका पोता गुरसेज कक्षा आठ में पढ़ता है। इन दिनों सर्दियों की छुट्टी चल रही है। बताया पोता गुरसेज सिंह पापा से छुट्टी में नैनीताल घूमने की जिद कर रहा था। तब उनका बेटा सुखवंत सिंह बीती नौ जनवरी को पत्नी और बेटे के साथ घूमने चले गए थे। बताया जब वह लोग घूमने गए थे तब ऐसा कुछ नहीं था, तीनों लोग खुशी-खुशी घर से गए थे। पोते गुरसेज ने नौ जनवरी को फोन कर बस इतना बताया था कि वह लोग नैनीताल पहुंच चुके हैं। इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। कहा उन्हें क्या पता था कि उनका बेटा घूमने जाने के बाद वापस इस अवस्था में घर लौटकर आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें