सितारगंज। नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह को उत्तराखंड स्थानीय निकाय संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ का निर्वहन करेंगे। वहीं, उनके समर्थकों ने कहा कि प्रदेश संगठन में उन्हें यह दायित्व मिलना सितारगंज वासियों के लिए गर्व का विषय है। इधर, चेयरमैन सुखदेव सिंह को उत्तराखंड स्थानीय निकाय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, महेश मित्तल, अमित सलूजा आदि ने उन्हें बधाई दी।