खटीमा। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति की बुधवार को नवनिर्वाचित प्रबंध कमेटी के गठन के बाद पहली बोर्ड बैठक हुई। बैठक से पूर्व सभी नए सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ढिल्लो ने संचालक मंडल के सदस्यों के साथ पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना आपूर्ति एवं सट्टा नीति का निर्धारण किए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया। साथ ही अक्तूबर में गन्ना बिजाई के लिए गन्ना बीज व खाद की उपलब्धता पर भी चर्चा की। गन्ना किसानों के प्रतिनिधि किसान नेता प्रकाश तिवारी ने कहा कि गन्ना आपूर्ति बेसिक के सट्टे के आधार पर की जाए। वहां पर समिति के उपाध्यक्ष प्रभदीप सिंह, सचिव महेंद्र यादव, किसान नेता प्रकाश तिवारी, संचालक मंडल के सदस्य अशोक कुमार, जसवीर सिंह, गणेश प्रसाद मौर्य, अमरदीप सिंह, सुरेश राणा, बलजिंदर सिंह थे।