गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी।संवादगन्ना एवं चीनी आयुक्त
काशीपुर। अब प्रदेश में गन्ना किसानों के खेतों का सर्वे जीपीएस के माध्यम से किया जाएगा। इससे गन्ने का बिलकुल सटीक रकबा निकाला जा सकेगा। इसके लिए शनिवार को गन्ना आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों को सर्वे के तरीके बताए गए।
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड पेराई सत्र 2023-24 में जीपीएस के माध्यम से खेतों का सर्वे कराएगा। अब तक फीते से खेतों की माप की जाती थी। विभाग का दावा है कि इससे उपज का भी पता चल सकेगा। विभाग का समय भी बचेगा। प्रशिक्षण में ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के साथ-साथ चीनी मिलों के फील्ड स्टॉफ ने हिस्सा लिया। वहां पर आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग हंसा दत्त पांडेय, उपायुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग देहरादून हिमानी पाठक, सहायक गन्ना आयुक्त ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार उपस्थित रहे।
01 केएसपी 21 गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी।