बाजपुर। फिटमेंट, मृतक आश्रित नियोजन, आउटसोर्सिंग सहित विभिन्न मांगों के लिए शुगर मिल कर्मचारियों का धरना शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आउटसोर्सिंग श्रमिकों को मिल के अंदर काम नहीं करने दिया जाएगा और धरना जारी रहेगा। वहां पर श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह सीटू, गेंदराज, नरेंद्र, कुलदीप, अमला यादव, जोर सिंह, जैकब पाल आदि थे।