बाजपुर। पांच माह से वेतन नहीं मिलने और वेतन में की गई कटौती को लेकर चीनी मिल श्रमिकों ने शनिवार को 21वें दिन विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने चीनी मिल मैदान स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखा। श्रमिकों ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। शनिवार देर शाम चीनी मिल श्रमिक एकत्र होकर मिल गेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार से वेतन दिलाने की मांग की। वहां श्याम कार्तिक, वासवानंद जोशी, करन सिंह, गेंदराज, जुबैर, सुनील, दौलत आदि रहे।