मुख्य गेट पर हंगामा करते कर्मचारी।
- फोटो : वीडियोग्रैब
बाजपुर में अगस्त माह का वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित चीनी मिल कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह मिल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी पर रोष जताया और मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने कहा कि हर माह की सात तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रबंध तंत्र पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान श्याम कार्तिक, वासवानंद जोशी, सुनील कुमार, रामकिशोर, भोगराज, अखिलेश, नन्हे, जुबेर, गुरमीत सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।