बाजपुर के रेलवे फाटक के पास बुलट बाईक में लगती आग। संवाद
बाजपुर। रामपुर रोड रेलवे फाटक के पास सोमवार को बुलेट बाइक में अचानक से आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों और बाइक सवार युवक ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बाइक के टैंक से पेट्रोल निकलकर स्पार्क प्लग तक पहुंच गया था जिससे आग लग गई। घटना के कारण फाटक के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई जिससे जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। आग बुझने के बाद युवक बाइक लेकर चला गया। संवाद
07 केएसपी 01 पी....बाजपुर के रेलवे फाटक के पास बुलेट बाइक में लगी आग। संवाद