फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पुलिस लाइन में तैनात एएसआई का आकस्मिक निधन, कर्मियों में शोक की लहर

Tue, 28 Apr 2026 05:33 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का आकस्मिक निधन होने से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
संजय खाती का फाइल फोटो। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का आकस्मिक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। उनकी वाहन सुरक्षा में रात्रि ड्यूटी चल रही थी। एएसआई के निधन पर पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी समेत कई पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मूलरूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी एएसआई संजय खाती वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में पुलिस लाईन रुद्रपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह अपने परिवार के साथ कोतवाली स्थित आवासीय परिसर में रह रहते थे। सोमवार सुबह ड्यूटी करने के बाद वह घर आए। दिन में उठने के बाद शाम को सो गए। रात जब ड्यूटी जाने का समय हुआ तो एएसआई खाती उठ नहीं पाए। रात लगभग 10 बजे उनकी पत्नी ने उठाया तो वह बेहोश पड़े रहे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें