फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फंदे पर लटका मिला जमानत पर आए आरोपी का शव

Sat, 05 Aug 2023 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मृतक अमित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
चोरी के आरोप में गया था जेल, बृहस्पतिवार को पहुंचा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में जमानत पर आए आरोपी का शव घर पर संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक चोरी के आरोप में जेल गया था और बृहस्पतिवार को जमानत पर छूटकर घर आया था।
रविवार की सुबह वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप अमित राय (28) ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खोला। परिजनों के काफी आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने अंदर से बंद पड़े दरवाजे को तोड़ दिया। कमरे में अमित पंखे के सहारे चादर के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम को अमित ने 500 रुपये मांगे और नहीं मिलने पर झगड़ना शुरू कर दिया था। इसके बाद उसने कमरे को अंदर से बंद कर दिया था। उसके आठ और 11 साल के दो बेटे हैं। वह तीन भाईयों के बीच में दूसरे नंबर का था। आठ महीने पहले वह चोरी के मामले में जेल गया था। पिता मोंटू राय के अनुसार, अमित नशे का आदी था और नशे की पूर्ति के लिए ही उसने चोरियां की थी। जेल से आते ही उसने नशा करना शुरू कर दिया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसएचओ सुंदरम सुंदरम शर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन


फोटो
07 आरडीपी 01 पी - मृतक अमित राय का फाइल फोटो।

महिला ने खाया जहर

काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की शाम एक महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाए। एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय के डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली महिला
अंजली का दो मार्च को हुआ था विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी

खटीमा। एक महिला संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। उमरूखुर्द निवासी अंजली (23) पत्नी शिवा राणा शनिवार की देर शाम अपने कमरे पर साड़ी के फंदे से लटके मिली। घटना के समय घर पर ससुर और बहू अकेले थे। पति और सास मजदूरी करने गए थे। सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण और पुलिस टीम मौक पर पहुंची और परिजनों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार ने परिजनों के बयान दर्ज किए। रविवार को पैनल में शामिल डॉक्टर अमित बंसल और निशिकांत ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएसआई अशोक कुमार ने परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि उसकी दो मार्च 2023 को शादी हुई थी। उसका मायका ऊंचीमहुवट में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें