फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमरे के पंखे के कुंडे से लटका मिला युवक

Thu, 20 Apr 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में अपने कमरे के पंखे के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के राजा कॉलोनी निवासी प्रिंस बाबू (22) बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे घर की तीसरी मंजिल में पर बने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई पूरन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। परिवार मूल रूप से शीशगढ़ बरेली का है। परिजनों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। एसएचओ सुंदरम शर्मा का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।

15 दिन पहले काटी थी नस
पुलिस के अनुसार 15 दिन पहले भी उसने आत्महत्या के इरादे से हाथ की नस काट ली थी। मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई प्रदीप कुमार एक निजी अस्पताल में फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत है। उसकी मां का देहांत हो चुका है, जबकि पिता लकवाग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें