खटीमा। अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को पीलीभीत मार्ग स्थित निजी स्कूल में अग्निसुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल किया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं और स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों, आग लगने पर सुरक्षित बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को अग्निशमन यंत्रों के बारे में बताया गया। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर व होजरील चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। संवाद