फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की बारीकियां

Fri, 02 Oct 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की कार्यवाही का जीवंत मंचन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और पंचायती राज की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा। कार्यक्रम में बखपुर किच्छा की ग्राम प्रधान रोशनी, रुद्रपुर के महेश पंत, काशीपुर की पूर्व बैंक कर्मचारी गोविंदी पुरी और बाजपुर की तीलू रौतेली पुरस्कार-2026 से सम्मानित पुष्पा देवी मुख्य अतिथि रहीं।प्राचार्य प्रमोद विद्यार्थी ने कहा कि मॉडल यूथ ग्राम सभा विद्यार्थियों को लोकतंत्र को करीब से समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर देती है। कक्षा 12 की छात्रा नूर के संबोधन के बाद विद्यार्थियों ने मॉडल ग्राम पंचायत की कार्यवाही शुरू की। इसमें जनसमस्याओं की पहचान, विचार-विमर्श, प्रश्नोत्तर, प्रस्ताव रखने और समाधान तक की प्रक्रिया पेश की। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति ने अतिथियों को प्रभावित किया। वहां डॉ. अनुराग शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें