फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शेयर बाजार में कदम रखने से पहले जोखिम समझें छात्र

Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विश्व निवेशक सप्ताह पर एसबीएस डिग्री कॉलेज में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के नेतृत्व में माइंड क्लब फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में बीकॉम और बीबीए के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. अंकुर भटनागर ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, शेयर बाजार की बुनियादी जानकारी और सुरक्षित निवेश के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने सेबी की ओर से निवेशकों को दिए गए अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें