राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं
गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय में बीएससी और बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की घोषणा से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। बुधवार को महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय का आभार व्यक्त किया। छात्रसंघ की उपाध्यक्ष पूजा, सचिव संजना और कोषाध्यक्ष मोहम्मद फैहद ने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से बीएससी और बीएससी एग्रीकल्चर की कक्षाएं शुरू कराने की मांग उठाई जा रही थी। सीएम ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है जिससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। वहां सौरभ सैनी, कुर्बान अली, गौरव सैनी, फैजान शेख, अन्नत कुमार, सूर्यांश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद