बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र विषयों की मंजूरी नहीं मिलने से नाराज छात्रों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। पीजी कॉलेज गेट पर शुक्रवार से भूख हड़ताल पर छात्रा गुनगुन पवार और छात्र रोहित बैठे हैं। शनिवार को अनशन स्थल पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों की स्वास्थ्य जांच की। प्राचार्य प्रो. बीके सिंह ने प्राध्यापकों के साथ अनशनकारियों से वार्ता की। प्राचार्य ने बताया कि विषयों के संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक स्तर से प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, लेकिन विद्यार्थी अब तक नहीं मान हैं। वहां निकिता, शालिनी शर्मा, वर्षा, आंचल सैनी, तानिया, रानी, पिंकी, साक्षी, काजल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।