फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: समय प्रबंधन और प्रभावी कक्षा संचालन के गुर सीखकर लौटे विद्यार्थी और शिक्षक

Fri, 10 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षकों के व्यावसायिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट में शनिवार को कक्षा 9, 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए दो विशेष क्षमता संवर्धन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर से संबद्ध डी.ए.-वी. पी.जी. कॉलेज के सांख्यिकी विभाग में कार्यरत डॉ. निधि नागर रहीं। डॉ. नागर ने अपने संवादात्मक एवं प्रेरणादायी सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ''क्लासरूम मैनेजमेंट'' विषय पर चर्चा की। प्रभावी कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, सकारात्मक शिक्षण वातावरण, व्यवहार प्रबंधन और आधुनिक शिक्षण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करना नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों और शिक्षकों का निर्माण करना है जो जीवनभर सीखने की भावना से प्रेरित हों। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतीक गोयल ने कहा कि समय प्रबंधन और प्रभावी कक्षा प्रबंधन आज की शिक्षा व्यवस्था की आधारभूत आवश्यकताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें