फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: भूख हड़ताल पर छात्रा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; चार विषयों की मंजूरी की मांग को लेकर आंदोलन तेज

Mon, 03 Aug 2026 10:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर

सार

बाजपुर के राजकीय महाविद्यालय में चार विषयों की मंजूरी की मांग को लेकर छात्र आंदोलन सोमवार को तेज हो गया, जिसमें भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं दूसरे गुट ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बाजपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती छात्रा गुनगुन पवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय महाविद्यालय बाजपुर में भूगोल समेत चार विषयों की मंजूरी की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्रा गुनगुन पवार की तबीयत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों के दूसरे गुट ने कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अनुज और उत्कर्ष सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए। घटनाक्रम के चलते कॉलेज में दिनभर अफरातफरी की स्थिति रही।

महाविद्यालय में भूगोल, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और शिक्षा शास्त्र विषयों की मंजूरी की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने 31 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू की थी। छात्रा गुनगुन पवार और रोहित भूख हड़ताल पर बैठे थे। सोमवार को उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद तैयब के नेतृत्व में टीम ने अनशनरत छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

जांच में गुनगुन का शुगर लेवल कम पाया गया और स्वास्थ्य में गिरावट सामने आई। चिकित्सकों ने उसे अनशन समाप्त करने की सलाह दी लेकिन उसने इनकार कर दिया। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर परिजन भी कॉलेज पहुंच गए। इसके बाद एंबुलेंस से गुनगुन को सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

इधर, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा के नेतृत्व में दूसरे गुट के छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अनुज और उत्कर्ष सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शन में दीपक चौधरी, प्रशांत भट्ट, रितिक यादव, सुखदीप सिंह, अमन, हिमांशु डोली आदि शामिल रहे।

महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. एके पालीवाल ने बताया कि अनशनरत छात्रा की तबीयत बिगड़ने के मामले से एसडीएम ऋचा सिंह को अवगत कराया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने उनसे मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें