फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीसीएम की चपेट में आकर छात्र की मौत

Tue, 18 Jul 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डीसीएम की चपेट में आकर ग्राम चौकीदार के बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र के छोटी बरखेड़ी निवासी चौकीदार राम रतन के पुत्र सनी (11) घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। वह किसी काम से सड़क पार कर रहा था कि एक डीसीएम गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। सनी राजकीय प्राथमिक विद्यालय ने पांचवीं का छात्र था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें