रुद्रपुर। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि फुलसुंगा क्षेत्र में वसुंधरा आवासीय कॉलोनी के घरेलू विद्युत लाइन के पोल पर ही हाई वोल्टेज लाइन जा रही है। यह जानमाल के लिए खतरा बना हुआ है। इसे अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। कहा कि जिले भर में आवासीय काॅलोनियों में अवैध कल-कारखाने खोलने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समस्याएं हल नहीं हुईं तो वे प्रदर्शन करेंगे। डीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। वहां पर केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, जिला महामंत्री इंदु बोरा, कांति भाकुनी, पूनम गुप्ता, बबीता देवी सहित अनेक मौजूद रहे।