फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रशासन से अनुमति के इंतजार में रुका स्टील ब्रिज का निर्माण

विज्ञापन
काशीपुर रोडवेज परिसर में पड़े स्टील गर्डर ब्रिज के कलपुर्जे। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। करीब तीन साल की देरी से चल रहे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे फाटक बंद करने की अनुमति चाहिए लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति न मिलने के कारण स्टील गर्डर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है जबकि इसके पुर्जे 22 दिन पहले काशीपुर पहुंच गए हैं। बाजपुर रोड पर रेलवे फाटक बंद होने पर ही ब्रिज की नींव बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

काशीपुर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण 17 नवंबर 2017 को शुरू किया गया था। यह निर्माण 17 नवंबर 2019 को पूरा होना था लेकिन अब तीन साल की देरी के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
बाजपुर रोड पर रेलवे फाटक बंद करने के बाद स्टील गर्डर का ब्रिज बनाया जाना है। निर्माण करा रहे दीपक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मथारू ने बताया कि कंपनी की ओर से फाटक बंद करने के लिए प्रशासन से मांगी गई अनुमति नहीं मिल सकी है। अनुमति मिलते ही ब्रिज बनाने के लिए फाउंडेशन निर्माण शुरू किया जाएगा। फाटक बंद रहने से नगर में यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें