फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अष्टधातु के प्राकृतिक रंग में ही बने राजा जगतदेव की प्रतिमा

Sat, 13 Dec 2025 06:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। दलपुरा क्षेत्र के डल बाबा मंदिर के पास बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगतदेव की खंडित प्रतिमा के स्थान पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से अष्टधातु की नवनिर्मित प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ अतिया परवेज ने जिला विकास को प्राधिकरण को पत्र भेजकर कहा है कि जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर और अन्य जनप्रतिनिधियों का अनुरोध है कि राजा जगत देव की अष्टधातु की नवनिर्मित प्रतिमा प्राकृतिक रूप में ही बने। इस पर रंगरोगन न कराकर अष्टधातु के प्राकृतिक रूप में ही इसे स्थापित किया जाए। जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर का कहना है कि अष्टधातु की प्रतिमा पर किया गया रंगरोगन खराब हो सकता है। अष्टधातु का प्राकृतिक रंग कभी खराब नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें