काशीपुर। उत्तराखंड ताइक्वांडो व पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार से तीन दिवसीय तृतीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि 29 से 31 मई तक लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय प्रतापपुर में चैंपियनशिप होगी। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से करीब 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता जून में मणिपुर में प्रस्तावित है। संवाद