आईजी कुमाऊं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
- फोटो : अमर उजाला
मानव तस्करी की रोकथाम और संगठित नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में राज्यस्तरीय सेमिनार आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती और एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रवेश-निकास, यातायात, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आयोजन के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।
सेमिनार में मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के संरक्षण और पुनर्वास, तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई व विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय पर मंथन होगा। विशेषज्ञ अपराध के बदलते स्वरूप, जांच में आधुनिक तकनीक और जनजागरूकता समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा करेंगे।