फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुध नहीं लेने पर शुरू की भूख हड़ताल

Fri, 05 Jul 2024 04:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जमीनी मामले को लेकर समाधान नहीं निकलने पर मजबूर होकर व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने सरकारी नाले को पुनर्जीवित कराने की मांग की।
विज्ञापन


एक जुलाई को एसडीएम आवास के सामने ढकिया नंबर एक निवासी राजकुमार गिरी अपनी पत्नी सुमन के साथ धरने पर बैठे थे। दो दिन बाद भी अधिकारियों ने सुध नहीं लिया तो राजकुमार गिरी भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि ढकिया में उनकी करीब साढ़े चार एकड़ जमीन के पास से नाला निकलता था। कई साल पहले चकबंदी ने कागजों में नाला बंद कर दिया। इस कारण उनके खेत में बारिश का पानी घुसने लगा, जिससे फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें