खटीमा के नेपाल सीमा पर मेलाघाट में बरामद माल के साथ एसएसबी व पुलिस की टीम।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। थाना झनकइया पुलिस एवं एसएसबी मेलाघाट की संयुक्त टीम ने एक आवास के बाहर से चीनी मटर और खाद पकड़ी। इसमें नौ कट्टे चीनी मटर (450 किलो) तथा नौ कट्टे रासायनिक खाद (450 किलो) पकड़ा है। सामान किसका था इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। टीम में एसआई ललित पांडे, प्रताप सिंह मेहरा, पूरन सैनी, संजय मुरारी, शीला देवी, एसएसबी कंपनी कमांडर मेलाघाट मनोहर लाल, एसआई लोकेश कुमार, दिनेश सिंह रावत आदि थे।