काशीपुर। श्री बालाजी सेन भारत हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही जल्द प्रदेश कमेटी गठित कर संगठन का जिलेवार विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। सृष्टि बंसल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सीताराम सिंह रवि, कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री आदेश कुमार गर्ग, हरवीर सिंह चौहान, इंजीनियर अतुल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री एवं भाजपा नगर निकाय सह संयोजक प्रमोद कुमार आहूजा आदि ने बधाई दी है। संवाद