खिलाड़ियों को सम्मानित करते पूर्व विधायक राजेश शुक्ला
- फोटो : Rudrapur
रुद्रपुर। गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर लौटे पेंचक सिलाट खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में पेंचक सिलाट खेल को शामिल करवाने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। मेयर रामपाल सिंह ने भी अपने आवास पर खिलाड़ियों, कोच और पेंचक सिलाट संघ के महासचिव बबलू दिवाकर को सम्मानित किया। उत्तराखंड पेंचक सिलाट टीम कोच हेमंत सिंह खनायत ने बताया कि पहली बार गोवा नेशनल में पेंचक सिलाट खेल को शामिल किया गया था। इसमें निखिल भारती ने स्वर्ण व कांस्य, उनके भाई ईशू भारती ने कांस्य, गायत्री नेगी, अभिषेक वर्मा, कीर्ति गोसाईं ने भी कांस्य पदक हासिल किया है।