फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में अंशदीप और तुषार सिंह रहे चैंपियन

विज्ञापन
गदरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देते पालिका अध्यक्ष प्रत - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। न्याय पंचायत बराखेड़ा के अंतर्गत खेल महाकुंभ में अंडर 17 आयु वर्ग की बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अटल उत्कृष्ट जीआईसी गदरपुर के मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ भास्करानंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजरानी इंटर कॉलेज की अंशदीप, 200 मीटर दौड़ में जीजीआईसी गदरपुर की निशा, 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ में हनी एवं 3000 मीटर दौड़ में राजरानी इंटर कॉलेज की अंशदीप प्रथम रहीं। लंबी कूद में जीजीआईसी की शिवानी, ऊंची कूद में सेंट मेरी स्कूल की सोनम, चक्का फेंक में पारस एवं भाला फेंक में एतजाप कौर प्रथम रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता में सेंट मैरी स्कूल, खो खो में जीजीआईसी गदरपुर वॉलीबाल में जीआईसी सकैनिया ने बाजी मारी। अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चेतन सिंह सेंट मेरी स्कूल केे चेेतन सिंह, 200 मीटर दौड़ में जीआईसी गदरपुर के रेहान अली, 400 मीटर दौड़ में सेंट मैरी स्कूल के निष्कर्ष व 800 मीटर दौड़ में अंश कंबोज, 1500 मीटर दौड़ में जीआईसी गदरपुर के सूरज एवं 3000 मीटर दौड़ में रेड रोज कान्वेंट स्कूल के तुषार सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में सेंट मैरी स्कूल के चेतन सिंह व ऊंची कूद में शुभम, चक्का फेंक में एसएस पब्लिक स्कूल के ऋतिक प्रथम रहे। कबड्डी में जीआईसी सकैनिया, खो खो मेें यूनीक पब्लिक स्कूल सकैनिया, वॉलीबाल में एसएस पब्लिक स्कूल विजेता रहा। विजेताओं को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि तारिक उल्ला खान, सभासद जुनेद अंसारी, हरीश भट्ट, प्रतियोगिता के सह संयोजक मनोहर लाल व संजीव पांडेय ने पुरस्कृत किया। वहां प्रशांत कुमार सिंह, अनूप दत्ता, सुरेश चंद प्रजापति, रामानंद कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, नूर आलम, प्रशांत परेरा, जफरुद्दीन, राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें