फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एथलेटिक्स स्पर्धा में 562 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Wed, 11 Oct 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में लंबी कूद स्पर्धा में प्रतिभाग करतीं बलिकाएं।
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम में हुई ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में 562 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग के 306 बालक, 256 बालिका खिलाड़ियों ने मंगलवार को प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य पूनम बर्थवाल ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक कमल सक्सेना ने बताया कि अंडर-17 के 100 मीटर में नेहा अधिकारी, भुवन सिंह बिष्ट, अंडर-19 में सोनम, नरेंद्र कुमार, अंडर-14 में ऐलश, अंकिता राज जीतीं। बताया कि विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय स्पर्धा में भेजा जाएगा। वहां जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली, राकेश कुमार, नवीन भट्ट, प्रेम बोरा, राजेंद्र भाकुनी, हेमा टाकुली, प्रजापति, महेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन


खुशी बनीं एथलेटिक्स चैंपियन

सितारगंज। एंजनिया में आयोजित दो दिवसीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। दूसरे दिन बालिका वर्ग की स्पर्धाएं हुईं। 50 और 100 मीटर की दौड़ समेत लंबी कूद में प्रथम रही खुशी गुहा चैंपियन बनीं। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और डीईओ डीएस राजपूत ने विजेताओं को पदक पहनाए।
प्राथमिक स्तर पर 200 और 400 मीटर में कनिष्क रावत जीतीं। कबड्डी में सिसौना न्याय पंचायत, खो-खो और लोकनृत्य में सिसौना प्रथम रहा। जूनियर स्तर पर 100 मीटर की दौड़ में स्नेहा फर्त्याल, 200, 400 मीटर में अंजलि, लंबीकूद में स्वीकृति, ऊंचीकूद में पूजा, गोलाफेंक और चक्काफेंक में दीपशिखा राणा प्रथम रहीं। कबड्डी और खो-खो में सिसौना न्याय पंचायत, लोकनृत्य और समूहगान में कल्याणनगर, एकांकी में बिरिया प्रथम रहा।
विज्ञापन


आयोजन में खेल समन्वयक निर्मल सरकार, वीरेंद्र तोमर, रामानंद राणा, खिलानंद अटवाल, अजय क्वीरा, अर्चना राणा, मुनीष सक्सेना, जयंत मंडल आदि निर्णायक रहे।

रुद्रपुर स्टेडियम में लंबी कूद स्पर्धा में प्रतिभाग करतीं बलिकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें