खटीमा। पहेनिया से चकरपुर कुटरी तक आठ किमी बाईपास आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन चुका हैं। खटीमा-छिनकी मार्ग में बाईपास चौराहे पर दोनों तरफ बनाए गए स्पीड ब्रेकर से लोग परेशान हैं।
एनएचआई की ओर से बाईपास पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बजाय लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व वाले मार्ग में और बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। खटीमा-छिनकी मार्ग का स्तर बाईपास से काफी नीचे हैं। इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को बाईपास पार करने के लिए एक दम चढ़ाई तय करनी पड़ती हैं। इस चढ़ाई वाले रोड में बाईपास से पूर्व स्पीड ब्रेकर बनाने से वाहन झटके के साथ जंप करते हैं। बाईपास के समीप खटीमा-छिनकी मार्ग पर चलने वाले को स्पीड ब्रेकर पार करना जान जोखिम में डालने के समान हो रहा हैं। यहां पर आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती हैं।
खटीमा-छिनकी मार्ग के बाईपास वाले स्थान पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर मार्ग चलने वालों के लिए परेशानी के कारण बन रहे हैं। इसके समाधान के लिए एनएचआई के अधिकारियों को एसडीएम कार्यालय बुलाया गया हैं, ताकि खटीमा छिनकी मार्ग में बाईपास पर बनाए गए स्पीड ब्रेकरर हटाए जा सके। - रवींद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा।