रुद्रपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसे लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशनों के युक्तिकरण के बाद एकीकृत आलेख मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक और अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को जिले में कुल 11,47,030 मतदाता थे। विशेष अभियान में चार से 31 अक्तूबर तक 16,720 नए नाम जोड़े गए और 383 नाम हटाए गए। 12 नवंबर के आलेख प्रकाशन के बाद जिले में 11,63,367 मतदाता हैं। जो नागरिक एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे कर रहे हैं वह बीएलओ, तहसीलदार एसडीएम कार्यालय में ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।