रुद्रपुर। जिले में 15 जून से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने के लिए होंगे। इनमें नाॅमिनी भी बनवाए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नए नामांकन भी किए जाएंगे। जिला लीड बैंक अधिकारी चिराग पटेल ने यह जानकारी दी। बताया कि जनपद की 375 ग्राम पंचायतों में शिविरों का रोस्टर बन रहा है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के कई खाते निष्क्रिय हैं। इनमें री-केवाईसी और सी-केवाईसी कराना आवश्यक है। नाॅमिनी न होने से खाताधारक की मृत्यु पर परिवार को परेशानी होती है। शिविर 15 जून से 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगे। ब्यूरो