फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर के बीस गांवों की भूमि मामले में सपा प्रमुख से मिले कार्यकर्ता

विज्ञापन
दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बाजपुर के बीस गांवों की भूमि मामले के लिए मांग पत्र सौंपते ब? - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। सपा यूथ ब्रिगेड के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बाजपुर के बीस गांवों की भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक के मामले को प्रमुखता से रखा। भूमि मामले के संबंध में उन्हें मांग पत्र सौंपा। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी स्तर से भूमि मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बता दें कि सपा यूथ ब्रिगेड के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद यादव ने भूमि मामले के लिए आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसका संज्ञान लेकर अखिलेश यादव ने अरविंद यादव को दिल्ली बुलाया था। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आत्मदाह के निर्णय को स्थगित करने और भूमि मामले के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश सरकार से वार्ता कर भूमि मामले का हल कराने की बात कही। वहां रोबिन कांबोज, अमित कुमार राणा, गुरकीरत सिंह, उज्ज्वल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें