फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की सभी सीटो पर दमखम से लड़ेगी सपा

विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा है कि 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। नया दायित्व मिलने के बाद यादव शनिवार को पहली बार काशीपुर पहुंचे थे। यहां एक होटल में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अरविंद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में तमाम घोटालों को जन्म दिया है। इनमें एनएच और कुंभ घोटाला प्रमुख है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने अंतर्मन में परिवर्तन करना चाहिए। वहां पर सतीश यादव, मो. नाजिम सैफी, विक्की बाटला, संतोष शर्मा, नवीन चौधरी, अतुल शर्मा, नईम अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें