रुद्रपुर। नवनियुक्त एसपी अपराध और यातायात जितेंद्र चौधरी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। रुद्रपुर सीओ प्रशांत कुमार व पंतनगर सीओ डीआर वर्मा ने पुष्प गुच्छा भेंट कर उनका स्वागत किया। एसपी ने कहा कि जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना और अपराध पर नियंत्रण रखना उनकी प्राथमिकता होगी।