फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध कर रुकवाई नाले की खुदाई, निगम अफसरों ने लेखपाल को बुलाकर कराई पैमाइश तब शांत हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। निगम प्रशासन द्वारा जसपुरखुर्द में कराया जा रहा नाले की खुदाई का कार्य कुछ लोगों ने ज़बरन रुकवा दिया। निगम अधिकारियों ने लेखपाल को मौके पर ले जाकर पैमाइश कराई। लेखपाल की पैमाइश रिपोर्ट के आधार पर नाले की खुदाई कराई जाएगी। जसपुरखुर्द व निझड़ा में पानी की निकासी के लिए 900 मीटर का नाला है। इसकी चौड़ाई डेढ़ से दो मीटर तक है। आबादी होने पर लोगों ने इस नाले पर अतिक्रमण कर इसे जगह-जगह बंद कर दिया। इससे दुर्गा कालोनी, गौरी विहार, सैनिक कालोनी, पशुपति विहार, बसंत विहार, गढ़वाल सभा आदि क्षेत्रों बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति बनने लगी। कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोगो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक माह पूर्व सैनिक कॉलोनी के हिमांशु ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर नाले को मूल रूप में शुरू किए जाने की मांग की थी। इस पर नगर निगम ने नाले की ख़ुदाई शुरू करा दी थी। शनिवार को कुछ लोगो ने विरोध करते हुये काम रुकवा दिया। सूचना पर एमएनए प्रकाश चंद्र ने निगम के एसएनए आलोक उनियाल को मौके पर भेजा।एसएनए उनियाल ने जेई महिपाल सिंह कंडारी व लेखपाल दौलत सिंह, दिलशाद अहमद आदि को ले जाकर नाले की पैमाइश कराई। लेखपाल दौलत सिंह ने बताया कि गुच्छीताल से नकटिया तक नाले की चौड़ाई 1.5 से 2 मीटर तक है। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर एमएनए को भेजी जायगी। जेई कंडारी ने बताया कि मानचित्र के अनुसार नाला खुलवाया जाएगा। पक्के नाले के निर्माण के लिए 80 लाख की डीपीआर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें