गदरपुर। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थों को अपराधों की रोकथाम और लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीओ ने थाना कार्यालय, माल खाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष, बैरक, भोजनालय, बंदी ग्रह सहित आवासीय परिसर का निरीक्षण किया।
शस्त्रागार में एसएलआर खुलवाने के दौरान सिपाहियों के पसीने छूट गए। सीओ ने एसएलआर संबंधी सवाल पूछे तो सिपाही जवाब नहीं दे पाए। महिला सिपाही ज्योति कपकोटी ने सबसे पहले एसएलआर खोली और मोहन भट्ट ने बंद की। सीओ ने बैरकों में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के अलावा जर्जर हाल में पहुंच चुकी बैरक नंबर पांच को तत्काल खाली करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसओ राजेश पांडे, एसआई ओमप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, राकेश कठैत, कुसुम रावत, जितेंद्र सिंह मेहरा, पान सिंह पालनी, जानकी बुधलाकोटी, ललिता कोरंगा, शकुंतला शाह, जीवन चंद, कृष्ण कुमार, रघुवर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद