फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे सिपाहियों पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर। सुल्तानपुर पट्टी में मारपीट की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दो सिपाहियो को घेराबंदी कर लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना में सिपाही ज्ञान सिंह और सुबोध शर्मा घायल हो गए। ज्ञान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को रात एक शिकायत पर पुलिसकर्मी सुल्तानपुर पट्टी की बिहार बस्ती में गए थे। इस दौरान एक समाज के लोगों घेराबंदी कर हमला कर दिया जिसमे ज्ञान सिंह सिपाही का सिर फट गया, जबकि सुबोध शर्मा घायल हो गया। दोनों सिपाहियो को काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में छह नामजद और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी घरो से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें