बाजपुर। गांव हरिपुरा हरसान में चल रही पर्वतीय रामलीला के समापन पर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने समाज को श्रीराम के आदर्शाें की सबसे अधिक जरूरत बताया। कहा कि हर समाज को एक दूसरे से जोड़ने के लिए रामलीला के पात्रों को गहराई से समझना होगा। इस दौरान श्रीराम और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। श्रीराम के तीर से रावण के पुतले का दहन किया गया। वहां पूर्व दर्जामंत्री हरमिंदर सिंह लाडी, चंद्रभान गर्ग, डीके जोशी, भूपेंद्र बसेड़ा, उमेद डोभाल, अध्यक्ष अशोक पंत, यशपाल कोरंगा, प्रकाश जोशी आदि थे।